मेष राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष सफलताओं से भरा रहेगा। इस दिन आप अपने करियर को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगी। वृषभ राशि वाले भी बहुत उत्साह महसूस करेंगे और फैक्ट्री के कर्मचारियों को कोई उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। मिथुन राशि वालों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका सफलतापूर्वक उपयोग कर वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानें आज का राशिफल।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और घर में समृद्धि बनी रहेगी। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशहाली बढ़ेगी। ऑफिस में कोई ट्रांसफर या प्रमोशन संबंधित चर्चा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और घर के बड़ों का आशीर्वाद जरूर ग्रहण करें।
शुभ अंक: 05 | शुभ रंग: काला
वृषभ राशि
यह दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आप फैक्ट्री के मजदूरों को उपहार देंगे, जिससे उनके चेहरे खिल उठेंगे। प्रेमभाव से काम करें और व्यर्थ की बातों से बचें। जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आईटी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। निर्णय सोच-समझ कर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक: 03 | शुभ रंग: लाल
मिथुन राशि
आज आपके लिए नए रोजगार के अवसर खुलेंगे, जिनसे भविष्य में बड़ा लाभ होगा। दूसरों के कल्याण के लिए किए गए कार्य आपकी सामाजिक पहचान बढ़ाएंगे। किसी संपत्ति में निवेश के विचार होंगे, और डील भी अच्छी मिलेगी। परिवारिक कार्यक्रम में काम की व्यस्तता से देर हो सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा।
शुभ अंक: 06 | शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि
दिन आपके पक्ष में रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से दूसरों को भी रोजगार मिलेगा। जीवन में सकारात्मक नजरिये के बदलाव होंगे। हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, और परिवार के लिए उपहार खरीदकर खुशी होगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मन बनेगा।
शुभ अंक: 08 | शुभ रंग: नीला
सिंह राशि
खुशियों वाला दिन होगा। कार्य समय पर पूरा करने की कोशिश सफल रहेगी, जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सीनियर की मदद से विषय समझने में आसानी होगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। आत्मविश्वास से काम लें तो सफल होंगे। खेल में स्टेट स्तर का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक: 08 | शुभ रंग: गोल्डन
कन्या राशि
व्यापार में लाभ होगा और संबंध मजबूत होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। जमीन से जुड़े कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, घर की सजावट संभव है।
शुभ अंक: 06 | शुभ रंग: हरा
तुला राशि
पुस्तैनी कारोबार में सफलता मिलेगी, पिता खुश होंगे। काम में ध्यान दें और व्यर्थ की बातों से बचें। दूसरों की सहायता करने से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। बच्चों के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना है।
शुभ अंक: 04 | शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि
शानदार दिन होगा। बॉस से प्रमोशन मिलने के योग हैं। संवाद कौशल से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी मामलों में सावधानी रखें, जरूरत पड़े तो वकील की सलाह लें। छात्रों के लिए इंटरव्यू या वायवा सफल होगा। नए अवसर और बदलाव जीवन में आएंगे।
शुभ अंक: 02 | शुभ रंग: मेजेंटा
धनु राशि
व्यापार में लाभ होगा, परिवार की समृद्धि बढ़ेगी। अटके हुए सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। खेल-कूद में प्रतियोगिता में भागीदारी रहेगी और अच्छे परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, मानसिक शांति प्राप्त होगी। समारोह में भाग लेने से प्रसन्नता होगी।
शुभ अंक: 03 | शुभ रंग: ऑरेंज
मकर राशि
बेहतरीन दिन रहेगा। अधिकांश योजनाएं सफल होंगी और नए कार्यों की योजना बनेगी। बिजनेस के लिए नए विचार आएंगे, किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। कुछ समय एकांत बिताएंगे और आत्मविश्लेषण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाकर पेरेंट्स को खुश करेंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव होंगे।
शुभ अंक: 09 | शुभ रंग: मरून
कुम्भ राशि
लाभदायक दिन होगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नया काम शुरू होगा। आर्थिक लाभ होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। सकारात्मक बदलाव आपके अंदर आएंगे।
शुभ अंक: 07 | शुभ रंग: ब्राउन
मीन राशि
अच्छा दिन रहेगा। व्यापार में बदलाव से लाभ होगा। बच्चों के लिए निवेश की योजना बनाएंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध सुधरेंगे। ईमानदारी से काम करने पर सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अहंकार त्यागकर समाधान खोजने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 01 | शुभ रंग: ग्रे